50/30/20 Budget Rule in India kya hai: Salary Ko Smart Tarike Se Divide Karne Ka Best Formula

सोचो अगर महीने की एक तारीख को salary account में आती है, और 10–15 दिन के अंदर ही आप को लगाने लगता है कि पैसे हवा मे उड़ गए । ना कोई बड़ा shopping bill, ना कोई luxury trip — फिर भी account balance काम दिखने लगता है । Problem अक्सर काम salary की नहीं होती, problem होती है बिना planning के खर्च करने की । इसी problem को  solve करने के लिए 50/30/20 Budget Rule in India एक simple और practical तरीका है जिससे आप अपनी salary को needs, wants और savings में divide कर सकते हैं।

Understanding the 50/30/20 Budget Rule in India can help you manage salary, control overspending and increase savings.

50/30/20 budget rule India Hindi guide with 50 percent needs, 30 percent wants and 20 percent savings breakdown for salary budgeting

अक्सर लोग यही गलती करते हैं की ओ अपने expenses को track नहीं करते । लेकिन हर एक छोटी चीज का हिसाब रखना और excel sheets मे उलझे रहना भी सबके बस की बात नहीं है । यही पर काम आता है एक simple और fixed formula: 50/30/20 budget rule. ये कोई बोरिंग math calculation नहीं है, बलकि अपनी income को बिना stress के manage करने का एक बहुत practical framework है । 

हम Salary ठीक से Manage क्यू नहीं कर पते? 

Real life मे, जब हमारी income बढ़ती है, तो हमारे खर्चे भी automatically बढ़ जाते हैं । नया phone, महँगा कपड़े, और हर weekend बाहर कहना—इसे lifestyle inflation कहते हैं ।

Problem यह नहीं की हम कांटे कम हैं, problem यह है की हुमए पता ही नहीं होता की salary का कितना पैसा exactly कहाँ जाना चाहिए । Month के अंत मे जब account balance zero होने लगता है, तो overspending का regret और  low savings का stress सताने लगता है ।

ये Problem आखिर होती क्यू है?

यहीं पर problem start होती है जब हम अपने bank account मे रखे पूरे पैसे को “खर्च करने वाला पैसा” समझ लेते है । बिना किसी clear boundary के, हम  saving को हमेसा सबसे लैस मे रखते हैं ।

हमारा  mindset होता है: पहले खर्च करो, और जो बचेगा उसे save करेंगे।  पर सच तो यह है की आखिर मे कुछ बचत ही नहीं! हम अपने ‘जरूरी खर्चों’ और ‘शौक’ के बीच का फर्क समझना होगा ।

50/30/20 Budget Rule in India Kya Hai?

Simple शब्दों मे, 50/30/20 budget rule एक ऐसा rule है जो आपकी “In-hand Salary” (tax काटने के बाद मिलने वाला income) को 3 clear हिस्सों मे बाँट देते है ।

Understanding the 50/30/20 budget rule in India can help individuals allocate their income more efficiently.

Implementing the 50/30/20 budget rule in India can lead to better financial management and savings.

50/30/20 budget rule in India

50% Needs (Aapki Zaruratein)

आपकी salary का आधा हिस्सा (50%) उन chizon पर जाना चाहिए जिनके बिना आप का survival possible नहीं है । ये absolute necessities हैं । 

Ghar ka rent ya Home Loan ki EMI

  • Ration aur Groceries (Basic khana)
  • Bijli, pani, aur phone ka bill
  • Office aane-jane ka transport cost
  • Health insurance aur life insurance ka premium

Smart Tip: Swiggy/Zomato se order karna ‘Need’ nahi hai, ghar par dal-chawal banakar khana ‘Need’ hai.

30% Wants (Aapke Shauk Aur Lifestyle)

यह आपकी income का वो 30% हिस्सा है जो आपको अपनी life enjoy करने की आजादी देता है। यह वो चीजें हैं जो आपको खुशी देती हैं, पर इनके बिना आप की life चल सकती है। 

  • Weekend par doston ke sath movie ya dinner
  • Netflix, Amazon Prime ya Spotify ke subscriptions
  • Naye kapde, joote ya gadgets kharidna
  • Vacation ya weekend trips
  • Gym membership ya hobbies

यह budget का सबसे flexible हिस्सा है। अगर आप अपने शौक पर control कर लें, तो आप अपने goals जल्दी achieve कर सकते है।

20% Savings & Debt (Aapka Future)

अगर आप एक beginner हैं, तो इस 20% को अपना सबसे strict rule मे लीजिए। आपकी in-hand salary का कम से कम 20% हिस्सा सीधा आपके financial future को secure करने मे जाना चाहिए।

Emergency fund me contribution

  • Investments (SIP, Mutual Funds, Stocks, FDs)

अगर आप SIP और mutual funds के basics detail में समझना चाहते हैं, तो SEBI Investor Education और Mutual Fund Sahi Hai जैसे official resources देख सकते हैं। SEBI mutual funds को regulate करता है और Mutual Fund Sahi Hai beginners को SIP, mutual funds aur investing basics आसान भाषा में समझाता है।

  • Personal Loan ya Credit Card ka bill clear karna (Agar koi high-interest loan hai)

देर से निवेश करने का अफसोस, आगे चलकर बहुत भारी पड़ता है। इसलिए 20% बचाने की आदत वित्तीय आजादी की तरफ आपका पहला कदम है।

50/30/20 Budget Rule Ko Apply Kaise Kare? Step-by-Step

Step 1: Apni In-Hand Salary Note Kare

Example: Agar aapki salary ₹50,000 hai, toh calculation isi amount par hogi.

Step 2: 50% Needs Ka Budget Nikale

₹25,000 aapke rent, ration, transport aur bills ke liye.

Step 3: 30% Wants Ka Limit Set Kare

₹15,000 sirf lifestyle aur enjoyment ke liye.

Step 4: 20% Ko Salary Aate Hi Transfer Kare

₹10,000 ko alag savings account, SIP ya mutual fund me bhej dein.

Step 5: Har Mahine Ek Baar Review Kare

Agar lag raha hai ki wants category zyada ho rahi hai, toh use thoda reduce karein.


Real-Life Salary Examples (Table Breakdown)

Theory तो ठीक है, पर real life मे  income अलग अलग होती है। एक fresher और एक experienced family का खर्च समान नहीं हो सकता। चलिए  इस fixed formula budgeting को  3 अलग अलग salary levels पर par समझते हैं:

In-Hand Salary50% Needs (Zaruratein)30% Wants (Shauk)20% Savings & DebtTarget Audience / Persona
₹20,000₹10,000₹6,000₹4,000Fresher / Student
₹50,000₹25,000₹15,000₹10,000Salaried Employee
₹1,00,000₹50,000₹30,000₹20,000Family / Couple

अगर आपकी Salary ₹20,000 है (Fresher Persona)

अगर आप beginner हैं और किसी नई city मे job start की है, तो सिर्फ ₹10,000 मे rent, khana, aur transport manage करना थोड़ा मुस्किल हो सकता है। ऐसे मे टेन्सन मत लीजिए। आप अपने ‘Wants’ (₹6,000) को थोड़ा काम करके (जैसे बाहर खाना कम करदे) अपने ‘Needs’ मे डाल सकते है। पर ट्राइ करे की ₹4,000 की  saving जरूर हो।

Agar Aapki Salary ₹50,000 hai (Salaried Employee)

यह एक ऐसी stage hai जहा 50/30/20 budget rule सबसे अच्छा काम करता है। ₹25,000 आपके बेसिक खर्चों के लिए काफी होता हैं। ₹15,000 से आप आराम से अपनी lifestyle enjoy कर सकते हैं और हर महीने ₹10,000 saving मे जाना ही चाहिए। यहीं से आपके actual wealth creation शुरू होता है।

Agar Aapki Salary ₹1 Lakh hai (Family Persona)

जब salary ₹1 Lakh cross करती है, तब overspending का डर सबसे ज्यादा होता है। हम बिना सोचे महंगी गाड़ी या नया iPhone EMI पर ले लेते हैं। एक  1 lakh कमाने वाले couple को अपने ‘Wants’ (₹30,000) पर strict control रखना चाहिए और कोशिस करनी चाहिए की Savings 20% की जगह 30% या  40% तक जाए।


Indian Context Me Practical Adjustments (Metro vs Non-Metro)

भारत मे हर शहर का खर्च अलग है। एक single rule हर जगह perfectly फिट नहीं हो सकता। 

metro city vs tier 2 city budget planning infographic India

Metro Cities (Mumbai, Bengaluru, Delhi): यहाँ घर का rent ही आपकी salary का 30%-40% ले जाता है। तो यहाँ 50% मे Needs cover करना लगभग impossible लगता है। ऐसे मे आप अपने rule को  60/20/20 कर सकते हैं (Needs को  60% और  Wants को  20% करें).

इसलिए metro cities मे रहने वाले लोगों को rent कम करने के लिए, flat share करने और unnecessary subscriptions avoid करने पर focus करना चाहिए। 

  • Tier-2 / Tier-3 Cities (Bhopal, Jaipur, Lucknow): अगर आप अपने ही शहर मे अपने फॅमिली के साथ रहते है, तो आप का rent और खाने का खर्च बच है। ऐसे case मे आपकी Needs सिर्फ  20-30% मे पूरी हो सकती हैं। बच हुआ पैसा सीधे ‘Savings & Investments’ मे जाना चाहिए। इसे 30/20/50 rule बना लीजिए (50% direct savings)। 

अगर आप parents के सेह रहते हैं, तो बच हुआ पैसा lifestyle inflation मे उड़ाने के बजाए SIP और  emergency fund मे लगाना ज्यादा smart decision हो सकता है। 

Unique Case Study:

रवी एक  IT employee है और Pune मे रहता है। उसकी in-hand salary ₹50,000 है। Pune मे रेंट और daily travel मे उसके ₹30,000 (60%) खर्च हो जाते थे। पहले वो परेशान था की needs wants savings meaning को अपनी life मे कैसे उतरे। फिर उसने थोड़ा दिमाग लगाया और अपने weekend trips (Wants) को  ₹15,000 से कट कर ₹10,000 (20%) कर दिया। इस adjustment से वो हर महीने ₹10,000 (20%) बिना किसी stress के  SIP मे डाल प रहा है।


Ye Rule Kise Use Karna Chahiye Aur Kise Nahi?

हर किसी के लिए एक ही दवाई काम नहीं आती। चलिए देखते है यह salary management tips किसके लिए best हैं:

Kise Use Karna Chahiye?

  • Beginners: जो लोग पहली बार salary प रहे हैं और financial planning start करना चाहते हैं। 
  • Excel Haters: जिन्हे हर एक छोटी receipt और expense track करना बोरिंग लगता है।
  • Impulsive Buyers: जिन्हे shopping की आदत है, यह rule उन्हे एक clear budget limit (30%) देता है।

Kise Avoid Karna Chahiye?

  • High-Income Earners: अगर आप ₹2-3 lakh महिना कमाते हैं, तो आपको अपनी income का 50% (yaani ₹1.5 Lakh) सिर्फ ‘Needs’ पर खर्च नहीं करना चाहिए। आपको 20% से ज्यादा save करना चाहिए। 
  • Heavy Debt Wale Log: अगर आप पर Credit card का भारी loan है  (जिसपे 30-40% interest लग रहा है), तो आपको ‘Wants’ को zero करके सबसे पहले उस loan को  clear करना चाहिए।

Common Mistakes: 50/30/20 Rule Follow करते वक्त Har Expense Ko Need Samajhna

बहुत लोग shopping, food delivery और  expensive subscriptions को भी  ‘Need’ category मे डाल देते हैं। अगर आप हर चीज को जरूरत बोलेंगे, तो budget rule काभी काम नहीं करेगा। 

50 30 20 budget rule mistakes infographic India

लोग अक्सर रूल सुन तो लेते हैं, पर उसे गलत तरीके से apply करते हैं। यहाँ कुछ ऐसी गलतियाँ है जो आपको नहीं करनी हैं। 

  1. EMI ka Confusion: अक्सर लोग यही गलती करते हैं कि वो हर EMI को ‘Needs’ मे डाल देते हैं। 

याद रखिए: Home Loan या Education Loan की  EMI आपकी ‘Need’ है, पर नए iPhone या महँगा TV की  EMI आपका  ‘Want’ (शौक ) है। इसलए गैजिट EMIs को  30% वाले हिस्से से भरें। 

  1. Savings Ko Month End Ke Liye Chhodna: “मेरा महिना तो खतम हो गया, saving के लिए कुछ बचा ही नहीं। “ यह dialogue बहुत common है। Salary आते ही सबसे पहले 20% पैसा अपने दूसरे account (Saving/Investment) मे transfer करें। इस concept को  “Pay Yourself First” कहते हैं।  
  1. Bonus Ko Mauj-Masti Me Uda Dena: दिवाली बोनस या appraisal increment को सीधा अपने  ‘Wants’ मे मत डालिए। Salary बढ़ाने पर अपनी savings का percentage भी बढ़ाइए।

(FAQs) अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

Q1: क्या 50/30/20 बजट रूल हर भारतीय के लिए प्रैक्टिकल है?


An: असल जिंदगी में यह सिर्फ एक starting point है, कोई पत्थर की लकीर नहीं। अगर आप किसी metro city जैसे Mumbai या Delhi में रहते हैं और आपकी salary कम है, तो हो सकता है कि 50% में आपके basic खर्च पूरे न हों। ऐसे में आप इसे 60/20/20 (60% ज़रूरी खर्च, 20% अपनी पसंद के खर्च, 20% बचत) में adjust कर सकते हैं। सबसे ज़रूरी बात है spending discipline बनाना।

Q2: मेरे पास credit card का बड़ा loan है, मैं 20% savings कैसे करूं?


An: ऐसी situation में थोड़ा strict होना पड़ेगा। अगर आपके ऊपर 30-40% interest वाला भारी loan है, तो कुछ महीनों के लिए अपने 30% वाले “wants” यानी घूमना, shopping, online orders और extra खर्च लगभग बंद कर दीजिए। उस पैसे को सबसे पहले loan चुकाने में लगाइए। इस समय debt free होना ही आपकी सबसे बड़ी saving है।

Q3: SIP और Mutual Funds किस category में आते हैं — Needs, Wants या Savings?


An: SIP और Mutual Funds आपकी “Savings” category में आते हैं। यह पैसा आप अपने future goals, financial security और long-term freedom के लिए invest कर रहे होते हैं।

Q4: अगर मेरी salary महीने के बीच में आती है, तब यह formula कैसे लागू होगा?


An: Salary चाहे 1 तारीख को आए या 15 तारीख को, rule वही रहेगा। जैसे ही salary account में आए, सबसे पहले 20% पैसा अलग savings या investment account में transfer कर दीजिए। उसके बाद बाकी खर्चों की planning कीजिए।

Q5: क्या 50/30/20 budget rule students के लिए useful है?


An: हाँ, students और freshers दोनों के लिए यह rule काफी useful है क्योंकि यह शुरू से ही spending control और पैसे manage करना सिखाता है।

Q6: क्या 50/30/20 rule freelancers पर भी apply होता है?


An: हाँ, freelancers भी इसे use कर सकते हैं। लेकिन उन्हें अपनी fixed monthly average income के हिसाब से budget बनाना चाहिए, क्योंकि उनकी income हर महीने same नहीं होती।

Q7: क्या 20% savings enough है?


An: अगर आप अभी शुरुआत कर रहे हैं, तो 20% savings काफी अच्छी मानी जाती है। लेकिन जैसे-जैसे आपकी income बढ़े, वैसे-वैसे savings percentage भी बढ़ाना चाहिए।

conclusion: तो Final Result क्या है?

50/30/20 budget rule का goal perfect बनना नहीं है। इसका असली goal सिर्फ इतना है कि आपको हर महीने पता रहे कि आपका पैसा कहाँ जा रहा है। चाहे आपकी salary ₹20,000 हो या ₹1 लाख, अगर आप income को शुरुआत में ही needs, wants और savings में divide कर देते हैं, तो financial stress काफी कम हो जाता है।

आज से बस एक काम कीजिए — अपनी अगली salary को बिना सोचे-समझे खर्च करने के बजाय, पहले उसे 3 हिस्सों में बाँट दीजिए। सिर्फ इतना सा बदलाव आपकी पूरी money life को बदल सकता है।

smart salary planning and wealth building infographic India

Implementing the 50/30/20 Budget Rule in India can lead to better financial management and savings.

Next Step क्या है?

अगर आप beginner हैं और अपने पैसों पर पूरा control चाहते हैं, तो सबसे पहले हमारी detailed Monthly Budget Guide ज़रूर पढ़ें। यह guide आपको budget बनाने और पैसे manage करने की strong foundation देगी।

इसके अलावा, अगर आप budgeting को थोड़ा और deep level पर समझना चाहते हैं, तो इन guides को भी जरूर पढ़ें:

अगर आप official financial education resources देखना चाहते हैं, तो RBI Financial Education Portal और RBI Financial Literacy Guide useful हो सकते हैं। यहाँ savings, emergency fund, digital banking aur financial planning के basics detail में मिलते हैं।

Leave a Comment